रिठाला मेट्रो के पास भीषण आग: आधी रात धू-धू कर जलीं 100 से ज्यादा झुग्गियां

हादसे में एक की जान गई

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने भीषण रूप ले लिया और 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई।
आग लगते ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग इतनी विकराल थी कि 6 घंटे में 20 से अधिक दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग राहत बचाव कार्य किया। अब वहां आग पूरी तरह से बुझा ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से एक लड़की लापता थी, जिसकी मौत की खबर सामने आई है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button